Test Match Century: सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, गिल दिग्गजों की लिस्ट में पहुंचे, टॉप-5 में विराट किस नंबर पर

डिजिटल डेस्क, न्यू चंड़ीगढ़। भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में पहले दिन केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। राहुल 100 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन गिल 103 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का और 11 चौके निकले। टेस्ट में बतौर कप्तान शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल ने कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं टॉप-5 बल्लेबाज के बारे में।
विराट कोहली
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 68 मैचों में (2014-2022) कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 20 शतक लगाए। एक दिवसीय मैच में 254 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है।
सुनील गावस्कर
इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं सुनील गावस्कर। उन्होंने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक निकले थे।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990 से 1999 के बीच टीम इंडिया के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस सूची में वह तीसरे नंबर पर हैं। अजहरुद्दीन ने बतौर कप्तान 2856 रन बनाए और 9 शतक भी लगाए।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर टेस्ट में 51 शतक (सबसे ज्यादा शतक) लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। लेकिन बतौर कप्तान उन्होंने 7 शतक लगाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, इस दौरान उनके बल्ले से 2054 रन निकले।इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना 9वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह अब तक 6 शतक लगा चुके हैं। बतौर कप्तान गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज खेली थी, इसमें ही उन्होंने 4 शतक जड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। टेस्ट में बतौर कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने 5-5 शतक लगाए हैं।
Created On :   7 Jun 2026 8:54 PM IST












