Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से हो रहा है शुरु, बारह टीमें ले रही हैं हिस्सा, भारत का पहला मुकाबला कब और किससे होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्व कप का पहला मुकाबला 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। भारत का पहला मुकाबला किससे होगा यहां देखें पूरा शेड्यूल।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बताया।उन्होंने भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।
महीला टी-20 विश्व कप में 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है । सभी ग्रुप में 7-7 टीमें हैं। भारत को ग्रुप-A में रखा गया है। जिसका पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है।
ग्रुप A - भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप B - इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी। उसके बाद 17 जून को नीदरलैंड्स और फिर द. अफ्रीका से। 25 जून को टीम इंडिया का मैच बांग्लादेश के साथ होना है और आखिरी लीग मैच 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून - भारत बनाम नीदरलैंड्स
21 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 जून - भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
Created On :   7 Jun 2026 10:42 PM IST












