सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास: वैभव ने भारतीय टीम में आते ही तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 37 साल से था अटूट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टी-20 टीम में शामिल होते ही 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। अंतर्राष्ट्रीय टीम में मौका मिलते ही उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव को एशियन गेम्स 2026, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था।
6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वाड का एलान किया। इन सभी दौरों पर वैभव को मौका दिया गया है। बता दें, कि वैभव ने आईपीएल के 19वें सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया था।
टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर को मौका साल 1989 में मिला था। उस समय उनका उम्र करीब 16 साल थी। सचिन को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिली था। अगर वैभव आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनते हैं, तो भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ जाएगा।
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.
Created On :   7 Jun 2026 9:47 PM IST












