India-Afghanistan Test match: अपने डेब्यू मैच में मानव सुथार ने किया कमाल, पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर मचा दिया तहलका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में 23 साल के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में कमाल कर दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के मुल्लापुर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के इस खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया है।
भारतीय पारी में बल्ले से योगदान देने के बाद मानव सुधार को कप्तान शुभमन गिल ने छठे ओवर में गेंदबाजी करने का मौका दिया। ओवर की चौथी गेंद पर अफगान ओपनर अब्दुल मलिक स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और सिराज ने एक शानदार कैच लपक लिया। इस तरह मानव सुथार ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला ऐतिहासिक टेस्ट विकेट हासिल किया। विकेट मिलते ही विकेटकीपर ऋषभ पंत सबसे पहले दौड़कर आए और मानव को गले लगा लिया। भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 3 विकेट लिए। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक और अफसर जजई को पवेलियन भेजा।
भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में क्रिकेट जगत में जगह बनाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग शुरुआत में कहते थे कि क्रिकेट छोड़ो और पढ़ाई करो क्योंकि खेल में कोई स्कोप नहीं है। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने दिल की सुनी और कड़ी मेहनत करना जारी रखा। मानव सुधार राजस्थान के लिए अंडर-14 क्रिकेट खेलने के बाद इसे अपना प्रोफेशन बना लिया।
मानव सुधार रणजी ट्रॉफी 2022-23 के 6 मैचों में उन्होंने 39 विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में महज 3 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ 42 रन देकर 8 विकेट का मैच जिताऊ स्पेल शामिल था। जब मानव भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों के फैन हैं। पहला युवराज सिंह और दूसरा वे आर अश्विन के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
भारत-अफगानिस्तान के टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। दिन के समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है।
भारतीय प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम।
Created On :   7 Jun 2026 6:41 PM IST








