Manav Suthar Historic Debut: 'डेब्यू हो तो ऐसा..', अफगानिस्तान के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे मानव सुथार ने रचा इतिहास, बने इस खास क्लब का हिस्सा

डेब्यू हो तो ऐसा.., अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे मानव सुथार ने रचा इतिहास, बने इस खास क्लब का हिस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पारी और 300 रन से ऐतिहासिक जीत मिली। टीम की इस जीत में वैसे तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार योगदान दिया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पारी और 300 रन से ऐतिहासिक जीत मिली। टीम की इस जीत में वैसे तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार योगदान दिया। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा डेब्यू मैच खेल रहे युवा स्पिनर मानव सुथार (23) की हुई। उन्होंने मुकाबले में जादुई प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मैच में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे सीनियर्स की जगह मानव को मौका दिया गया था, जिसे उन्होंने जमकर भुनाया।

रचा इतिहास

मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में मानव सुथार ने अपनी फिरकी के जादू से अफगानिस्तान के बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। मैच की पहली पारी में उन्होंने 22 ओवरों में केवल 33 रन दिए और 6 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर तीसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा दर्ज करने के मामले में तीसरे स्थान पर कॉबिज हो गए हैं। वह इस मामले में केवल महान स्पिनर नरेंद्र हिरवानी से पीछे हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कुल 16 विकेट (दोनों पारियों को मिलाकर) लिए थे।

इस खास क्लब का हिस्सा बने

इस मैच में भारत के लिए कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाए। लेकिन, पहली पारी में 6 विकेट लेकर मैच का रुख तय करने वाले मानव सुथार को प्लेय ऑफ द मैच चुना गया। वह अपने डेब्यू टेस्ट में यह पुरस्कार जीतने वाले भारत के तीसरे प्लेयर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे लीजेंड्स प्लेयर्स के क्लब में अपनी जगह बना ली है। देखें 9 प्लेयर्स की लिस्ट...

1992 - प्रवीण आमरे

2006 - आरपी सिंह

2011 - रविचंद्रन अश्विन

2013 - शिखर धवन

2013 - रोहित शर्मा

2018 - पृथ्वी शॉ

2021 - श्रेयस अय्यर

2023 - यशस्वी जायसवाल

2026 - मानव सुथार

Created On :   8 Jun 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story