धोनी और पेस ने मुंबई में खेला चैरिटी फुटबॉल मैच, देखें तस्वीरें

धोनी और पेस ने मुंबई में खेला चैरिटी फुटबॉल मैच, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेनिस के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मुंबई में चैरिटी फुटबॉल मैच खेला। जिसकी कुछ तस्वीरें रिति स्पोर्ट्स ने फेसबुक पर शेयर की हैं। रिति स्पोर्ट्स एक फर्म है जो धोनी का मैनेजमेंट देखती है। धोनी, पेस और कुछ अन्य क्रिकेटरों की फ़ेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सभी फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं। 

धोनी क्रिकेट ड्यूटी से लंबे समय से ब्रेक पर हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई में एक दिवसीय विश्व कप में भारत के लिए खेला था। इसके बाद उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे से ब्रेक लेने फैसला किया था, जो दो महीने का ब्रेक था।

हालांकि, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, उन्होंने अपना ब्रेक टाईम बढ़ा दिया है और अब वह बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी 20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। इसके बाद वेस्ट इंडीज टीम दिसंबर में भारत का दौरा करेगी तब वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Created On :   8 Oct 2019 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story