Ind vs SA T20 series: 'उनके जैसा कोई दूसरा नहीं..' पहले टी20 से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ

उनके जैसा कोई दूसरा नहीं.. पहले टी20 से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने वापसी की है। दोनों ही चोटिल होने के चलते पिछली सीरीजें नहीं खेल पाए थे। मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने हार्दिक पांड्या और गिल की वापसी पर बात की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने वापसी की है। दोनों ही चोटिल होने के चलते पिछली सीरीजें नहीं खेल पाए थे। मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने हार्दिक पांड्या और गिल की वापसी पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों की वापसी से टीम इंडिया और मजबूत होगी।

हार्दिक जैसा कोई नहीं

संजय ने जियोस्टार पर हार्दिक की टीम में वापसी को लेकर बात की। उन्होंने कि भारतीय टी20 टीम में हार्दिक की तरह कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। वह एक स्पेशलिस्ट बैटर या बॉलर के तौर पर टीम में जगह बनाने में सक्षम हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘विश्व क्रिकेट के सभी ऑलराउंडर पर गौर करिए। क्या इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स की जगह लेने के लिए कोई खिलाड़ी तैयार है नहीं। वनडे या टेस्ट क्रिकेट में भी रविंद्र जडेजा का कोई बैकअप नहीं है। हार्दिक पंड्या के साथ भी यही स्थिति है।’

बांगड़ ने कहा, 'उस तरह का ऑलराउंडर बनने के लिए आपको अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में से किसी भी एक के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम होना चाहिए। भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है।'

कम से कम 3 मैच खेलें

हार्दिक के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बांगड़ ने कहा कि हार्दिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों में से कम से कम पहले तीन मैच खेलने चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमें देखना होगा कि वह परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य से बिठाते हैं। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें विश्व कप से पहले छह या सात टी20 मैच खेलने चाहिए या नहीं।'

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'भारतीय टीम मैनेजमेंट को उनके जैसे अहम प्लेयर के वर्कलोड का मैनेजमेंट करना चाहिए। हार्दिक जैसा खिलाड़ी अगर पूरी तरह से फिट हो तो वह संतुलन पैदा करता है और उसकी मौजूदगी से टीम मनचाहा संयोजन तैयार कर सकती है। इस वजह से उनका टीम में होना बेहद अहम है।'

मानसिक रूप से मजबूत हुए गिल

वहीं चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे शुभमन गिल को लेकर उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल ने जो आत्मविश्वास हासिल किया है, वह निश्चित रूप से उनकी मदद करेगा। वह मानसिक रूप से अधिक मजबूत खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट कप्तान के रूप में अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से वह एक बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह समझ गए हैं कि उनसे किस तरह की अपेक्षा की जा रही है।'

Created On :   9 Dec 2025 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story