Sachin Tendulkar Meets PM Modi: पीएम नरेद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, सचिन तेंदुलकर ने सियासी दिग्गजों को दिया बेटे की शादी का न्योता, देखें PHOTOS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का न्योता दिया। सचिन ने इस मुलाकात की फोटो एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।”
यह भी पढ़े -'महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेता खो दिया', अजित पवार के निधन पर सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे ने जताया दुख
राहुल गांधी और अमित शाह को भी किया इनवाइट
सचिन तेंदुलकर ने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी शादी का न्योता दिया। सचिन के बाद उनका पूरा परिवार था। बता दें कि अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होगी। दोनों की पिछले साल अगस्त में सगाई हुई थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं।
बात करें सचिन के समधी रवि घई की तो वह हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में फेमस नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप भी है जिसकी वैल्यू 1.6 लाख करोड़ रुपए है। वहीं बात करें उनकी बेटी सानिया की तो वह मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की डायरेक्टर हैं।
यह भी पढ़े -'मतदान हमें अपनी राय जाहिर करने का मौका देता है', वोट डालने के बाद बोले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट में एक्टिव हैं अर्जुन तेंदुलकर
सचिन के बेट अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल के सीजन 19 में वह लखनऊ के लिए खेलते दिखेंगे। अर्जुल के आईपील करियर की बात करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 3 विकेट और 13 रन दर्ज हैं।
इसके अलावा वह मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। वह गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
Created On :   11 Feb 2026 1:19 AM IST












