T20 WC 2026: नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार

नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार
टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नमीबिया के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नमीबिया के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हो गए हैं। मंगलवार को मैच से दो दिन पहले दिल्ली में भारत का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ, लेकिन अभिषेक ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। बताया जा रहा है कि वे पेट से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं और अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।

भारतीय टीम 12 फरवरी को नमीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेलेगी। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने अभिषेक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा को अभी पेट संबंधी समस्या है. हमें उम्मीद है कि वो 2 दिन में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।" बता दें कि यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, वह बाद में फील्डिंग करने भी ग्राउंड पर नहीं उतरे थे।

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

अगर अभिषेक शर्मा इस मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। मंगलवार को हुए ट्रेनिंग सेशन में संजू सैमसन ने पेस बॉलिंग का अभ्यास किया। उन्होंने हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह की गेंदों का करीब आधे घंटे तक सामना किया।

बुमराह की हो सकती है वापसी

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर भी आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच से वापसी कर सकते हैं। डेशकाटे ने बताया कि बुमराह ने करीब 10 दिन बाद गेंदबाजी शुरू की है। वे अब पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने करीब 1 घंटे के अभ्यास के बाद नेट्स में बॉलिंग भी की। इस दौरान उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई।

बता दें कि ग्रुप स्टेज में अपना पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अगला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद उसका अगला मुकाबला 15 फरवरी को महाशिवरात्री पर होगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड से होगा।

Created On :   11 Feb 2026 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story