IND-PAK T20 WC Match: वर्ल्डकप में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, इस वजह से झुका PAK

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। मुकाबला तय समय पर कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडिमय में 15 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान के न्यूज डॉन ने वहां के सरकारी चैनल के हवाले से बताया कि सरकार ने पीसीबी को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है। चैनल ने यह भी बताया कि सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध पर किया है।
शहबाज शरीफ के पास आया श्रीलंका के पीएम का फोन
डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के पास श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके का फोन आया था, जिसमें उन्होंने भारत के साथ मैच खेलने का अनुरोध किया था। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसीडेंट अमीनुल इस्लाम ने भी भारत के साथ मैच खेलने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, मैं पाकिस्तान से अपील करता हूं कि वे पूरे इकोसिस्टम के हित को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्डकप मैच खेलें।
पाकिस्तान की डिमांड को लेकर हो रहे अलग-अलग दावे
भारत के दविपक्षीय सीरीज कराने, भारत-बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलने और अपना सलाना राजस्व बढ़वाने की डिमांग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आईसीसी से की गई थीं। आईसीसी ने इन पर क्या बोला यह अभी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। लेकिन इन्हें लेकर भारत और पाकिस्तान की मीडिया में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सभी मांगों को मान लिया है। वहीं भारतीय मीडिया के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सभी मांगों को ठुकरा दिया है।
लाहौर में हुई पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्डों से मीटिंग के बाद आईसीसी ने एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें बस यह कहा गया है कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही उसे एक आईसीसी टूर्नामेंट होस्ट करने का मौका दिया जाएगा।
Created On :   9 Feb 2026 11:55 PM IST













