राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026: भारत ए की सेमीफाइनल में शर्मनाक हार, श्रीलंका ए ने 41.3 में चेज किया 318 रन का टारगेट, चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

डिजिटल डेस्क, दोहा। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने चौथी बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है।
कतर के दोहा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद और कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली।
श्रीलंका की तरफ से रविंदु फर्नांडो, लियानगे और निपुन धनंजय ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़े -कल से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट, गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू, देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
श्रीलंका की तूफानी बैटिंग
318 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को सिनेथ जयवर्धने और लसिथ कूसपुले की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 गेंदों पर 174 रन जोड़े और टीम की जीत की नींव रखी। जयवर्धने ने 105 और कूसपुले ने 116 रन बनाए। निशान मदुष्का ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। वह 58 रन बनाकर नाबाद रहे। पवन रत्नायके ने भी नाबाद 31 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़े -राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे भारत-श्रीलंका, पिछले 5 मुकाबलों में दोनों टीमें बराबरी पर
भारत की तरफ से कोई भी गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका। हर्षित राणा, अरशद खान, हर्ष दुबे, डेब्यूटेंट तनुष कोटियन सभी फ्लॉप रहे। हर्षित राणा और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला। सिनेथ जयवर्धने को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Created On :  

