एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: बॉस बेबी ने केवल 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज शतक, तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेज़र-मैकगर्क (29 गेंद) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक 33 गेंदों पर नाबाद 122 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगा दिया है।
यह भी पढ़े -यूएई ने भारत को दिया 250 रन का लक्ष्य, हरप्रीत सिंह ने जड़ा शतक, अरशद खान ने झटके चार विकेट
सबसे तेज लिस्ट-ए शतक
28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी - भारत बनाम यूएई, 2026*
29 गेंदें - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023
31 गेंदें - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015
32 गेंदें - सकीबुल गनी - बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025
भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर ए नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जैक फेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने 2023 में बनाया था। यह पारी खेल कर उन्होंने बता दिया है कि वह सदियों में आने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अब तक दुनिया को कई बार अपनी ऐसी पारियों से हैरान कर चुके हैं।
यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर 130 रन बनाए। हरप्रीत की इस पारी की बदौलत टीम ने 200 रन का टोटल पार किया। इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना सका। इस दौरान भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बाकी हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
Created On :  


