एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: पाकिस्तान से मिली हार का बदला लेने का एक और मौका? फिर हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान-A ने भारत-A को 48 रन से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अभी भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका है अगर वह अपना अगला मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। बता दें, इंडिया-ए टीम का अगला मुकाबला यूएई से होना है।
यह भी पढ़े -वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत और न्यूजीलैंड दोनों को नुकसान, नीचे आया पॉइंट्स परेसंट, जानें WTC पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव
हाल ही में हुए अंडर-19 एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था, फिर फाइनल में पाकिस्तान में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था जिसमें भारत ने विपक्षी टीम को हराकर खिताब जीत लिया था। ट्रॉफी जीतने से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि भारतीय टीम ने हार का बदला ले लिया। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप-ए की टॉपर टीम ग्रुप-बी की दूसरे नंबर वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेंगी। यानी भारत यूएई को हराकर आगे आएगी तो दोनों टीमें अलग-अलग टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।
भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीत लेती है तो फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच होगा। हर्षित राणा, वैभव के पास बदला लेने का अच्छा मौका है। सूर्यवंशी अब तक लगातार 2 मैच खेले हैं, उनमें एक में भी बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़े -मिचेल-फिलिप्स ने टीम इंडिया से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ वेलिंगटन टेस्ट, अगला मुकाबला 27 नवंबर से
कब खेला जाएगा टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला?
इस टूर्नामेंट भारत का अगला मैच यूएई के साथ मंगलवार (24 नवंबर) को होगा। ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसे जीतकर इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को है। फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को है।
पहला सेमीफाइनल
(A1 बनाम B2) गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे IST (1:00 PM AST) वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
दूसरा सेमीफाइनल
(B1 बनाम A2) शुक्रवार, 27 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे IST (1:00 PM AST) वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
फाइनल
रविवार, 29 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे IST (1:00 PM AST) वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
Created On :  

