WTC Points Table 2025-27: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत और न्यूजीलैंड दोनों को नुकसान, नीचे आया पॉइंट्स परेसंट, जानें WTC पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत और न्यूजीलैंड दोनों को नुकसान, नीचे आया पॉइंट्स परेसंट, जानें WTC पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। वेलिंगटन में खेला गया ये मुकाबला ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है।

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। वेलिंगटन में खेला गया ये मुकाबला ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड टीम अब दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे पर आ गई है। वहीं भारत अभी भी चौथे ही स्थान पर है, लेकिन उसका पॉइंट्स परसेंट गम हुआ है। आइए जानते हैं दोनों टीमों को इस ड्रॉ के क्या नुकसान हुए हैं..

न्यूजीलैंड को ज्यादा नुकसान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मैच ड्रॉ होने पर 4 पॉइंट्स मिलते हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों को वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर 4-4 अंक मिले, जिसका उन्हें नुकसान हुआ है। दोनों का ही पॉइंट्स परसेंट यानि PCT गिर गया है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड का PCT 72.22 था जो अब घटकर 66.67 प्रतिशत पर आ गया है।

वहीं बात करें भारतीय टीम की तो वह पहले भी चौथे स्थान पर थी और अब भी है। लेकिन उसका PCT 51.52 से गिरकर 50 प्रतिशत पर आ गया है। इससे टीम के WTC फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टेबल में टॉप-2 रहने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है। फिलहाल टीम इंडिया के टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम लग रही हैं।

कौन हैं टॉप-2 टीमें?

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर साउथ अफ्रीका की टीम है। उसका PCT 75 है। वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसका पीसीटी 69.23 है। न्यूजीलैंड तीसरे, भारत चौथे और बांग्लादेश पांचवे स्थान पर मौजूद है।

1. दक्षिण अफ्रीका - 75.00%

2. ऑस्ट्रेलिया - 69.23%

3. न्यूजीलैंड - 66.67%

4. भारत - 50.00%

5. बांग्लादेश - 40.74%

6. इंग्लैंड - 38.54%

7. वेस्टइंडीज - 27.38%

8. श्रीलंका - 13.54%

9. पाकिस्तान - 12.12%

क्या है WTC का पॉइंट्स सिस्टम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई भी मुकाबला जीतने पर अधिकतम 12 अंक मिलते हैं। मैच टाई होने पर 6 और ड्रॉ होने पर 4 पॉइंट्स दिए जाते हैं। वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत और न्यूजीलैंड को 4-4 पॉइंट्स मिले हैं। हालांकि रैंकिंग पॉइंट्स के आधार पर नहीं बल्कि कितने प्रतिशत पॉइंट्स जीतने पर दी जाती है।

Created On :  

Tags

Next Story