IND Vs NZ: 'हमें पता था...', न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट मैच गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने केवल एक ही पारी में बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग की दम पर टीम ने पहली पारी 720/9 पर घोषित की। इतने बड़े टोटल के साथ एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मुकाबले में आसानी से जीत हासिल कर लेगी। लेकिन, पांचवे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पूरी बाजी पलट दी। दोनों ने 259 गेंदें खेलकर भारत को जीत से दूर कर दिया। मुकाबले के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि दूसरी पारी में विकेट लेना मुश्किल होगा।
यह भी पढ़े -वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत और न्यूजीलैंड दोनों को नुकसान, नीचे आया पॉइंट्स परेसंट, जानें WTC पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में गिल ने कहा, 'हमें पता था कि उस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी। लेकिन मुझे लगता है कि हमें मौके मिले थे, बीच-बीच में कुछ मौके आए और जब लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा। इसलिए मुझे लगता है कि फील्डिंग के लिहाज से हमारा दिन काफी अच्छा रहा।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। घर से दूर खेलते हुए, हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी। पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर बल्लेबाजी में भी सभी ने अपना योगदान दिया। भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने कुल मिलाकर लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है।'
यह भी पढ़े -मिचेल-फिलिप्स ने टीम इंडिया से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ वेलिंगटन टेस्ट, अगला मुकाबला 27 नवंबर से
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पहली पारी में 368 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 रन पर घोषित की। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया। सीरीज का अगला मैच 27 नवंबर से खेला जाएगा।
Created On :  

