IND A vs UAE Asia Cup Rising Stars: यूएई ने भारत को दिया 250 रन का लक्ष्य, हरप्रीत सिंह ने जड़ा शतक, अरशद खान ने झटके चार विकेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज इंडिया-ए और यूएई के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से यह मैच इंडिया-ए के लिए काफी अहम है। टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान-ए के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश यूएई को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करने की होगी।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान से मिली हार का बदला लेने का एक और मौका? फिर हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
हरप्रीत भाटिया ने जड़ा शतक
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 249 रन बनाए। यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में आर्यांश शर्मा (2 रन) का विकेट गंवा दिया, जो हर्षित राणा का शिकार बने। वहीं दूसरे ओपनर अंश टंडन (8 रन) को अरशद खान ने पवेलियन लौटाया। यहां से हरप्रीत सिंह भाटिया और मुहम्मद शाहदाद ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला। हर्ष दुबे ने शाहदाद (28 रन) को बोल्ड किया, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी।
यह भी पढ़े -एआईयू वेस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आरएनटीयू की 16 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा
इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने ईथन डिसूजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की। शाहबाज अहमद ने डिसूजा (25 रन) को पवेलियन रवाना किया। फिर अरशद खान ने विकेटकीपर बल्लेबाज एम आफताब आलम (2 रन) को आउट कर भारतीय टीम को पांचवीं कामयाबी दिलाई। विकेटों के पतन के बीच हरप्रीत सिंह भाटिया का जलवा कायम रहा। हरप्रीत ने 12 चौके और चार छक्के की मदद से 144 बॉल पर 130 रन बनाए। कप्तान बासिल हमीद ने भी नाबाद 36 रनों का अहम योगदान दिया। इंडिया-ए के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। हर्षित राणा, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़े -'हमें पता था...', न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट मैच गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया-ए की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान.
संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग-11: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), ईथन डिसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह और जाहिद अली.
Created On :  
