महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारतीय टीम की लगातार पांचवी जीत, एकतरफा मैच में जापान को 4-0 से रौंदा

भारतीय टीम की लगातार पांचवी जीत, एकतरफा मैच में जापान को 4-0 से रौंदा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में जापान को 4-0 से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में जापान को 4-0 से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार पांचवी जीत है। अटैकिंग के लिए नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सेमीफाइनल में मलेशिया से होगी टक्कर

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसकी टक्कर मलेशिया से होगी। यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 नवंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 27 नवंबर को ही जापान और चीन के बीच खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 4.30 बजे से होगी।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। टीम की तरफ से 11वें मिनट में लालरेम्सियामी ने पहला गोल किया। इसके बाद 15वें मिनट में दीपिका ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में नेहा ने 27वें मिनट में तीसरा गोल किया।

मैच के चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 47वें मिनट में अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। जापान की टीम पूरे मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सकी। इसके साथ ही भारत ने मुकाबला 4-0 से अपने नाम किया।

दिन के अन्य मुकाबलों का हाल

इसके पहले दिन में दो और मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में चीन ने कोरिया पर 1-0 से जीत दर्ज की।

Created On :  

Tags

Next Story