Suryakumar Yadav on Olympics: 'अगला टारगेट गोल्ड...', वर्ल्डकप जीतने से नहीं भरा कप्तान सूर्या का मन, किया बड़ा ऐलान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रविवार (08 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने खिताबी मुकाबले में 96 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। यह तीसरी बार है जब भारत टी20 वर्ल्डकप का विनर बना। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्डकप जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने भविष्य की योजनाओं पर बात की। उन्होंने भारत का अगला टारगेट ओलंपिक्स में गोल्ड जीतना है।
सबसे बड़ा टारगेट गोल्ड मेडल
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतना बहुत खास है। मगर सबसे बड़ा टारगेट ओलंपिक 2028 है। ओलंपिक्स गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतना है।" बता दें कि क्रिकेट पहली बार ओलंपिक्स में खेला गया था, लेकिन उसके 128 साल बाद क्रिकेट का खेल लॉस एंजलिस ओलंपिक्स 2028 में वापसी करने वाला है।
भारत ने 2 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं
2013 के बाद से भारतीय टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। यह सूखा 2024 में खत्म हुआ, जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता। इसके बाद अगले साल (2025) मार्च-अप्रैल में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। अब टीम इंडिया का अगला टारगेट वनडे वर्ल्डकप है जो कि 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
Created On :   9 March 2026 7:48 PM IST












