IND vs NZ T20 WC Final: टीम इंडिया तीसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बने जीत के हीरो

टीम इंडिया तीसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बने जीत के हीरो
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस तरह तीन बार टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही लगातार दो बार टी20 वर्ल्डकप ट्रॉफी अपने नाम करने का कीर्तिमान भी टीम ने रच दिया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जबाव में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

बुमराह ने झटके 4 विकेट

256 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी। बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा अक्षर पटेल को 3 सफलता मिलीं। वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा उपकप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए।

संजू, अभिषेक और ईशान की तूफानी पारियां

भारत की ओर से संजू सैमसन ने एक बार फिर बड़ी पारी खेली। उन्होंने 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बटोरे। उन्होंने 8 गेंदों पर 26 रन की तेजतर्रार पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से जिमी नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। मैट हेनरी और रवींद्र रचिन को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत -अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

Live Updates

Created On :   8 March 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story