IND vs NZ T20 World Cup Final: फाइनल मैच में नजर आएगी ओपनिंग को लेकर जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में जानें किसको मिलेगा पहला मौका?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिडंत देखने को मिलेगी। ये मैच 8 मार्च को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बड़े मैच में दोनों टीमों के प्लेयर्स अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। लेकिन खास तौर पर टीम इंडिया से संजू सैमसन और न्यूजीलैंड के फिन एलन की बल्लेबाजी पर लोगों की नजरें टिकी रहेंगी। दोनों ही बल्लेबाज मौजूदा समय में अपनी टीम के सबसे ज्यादा आक्रामक ओपनर्स में गिने जाते हैं। साथ ही सेमीफाइनल में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
यह भी पढ़े -अहमदाबाद में सिर चढ़कर बोल रहा फाइनल मुकाबले का क्रेज, होटल से लेकर फ्लाइट्स के रेट छू रहे आसमान
सेमीफाइनल में दिखाया शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के फिन एलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज सेंचुरी मारी थी। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं सेमीफाइनल में भारत की तरफ से संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने 89 रन की दमदार पारी खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी इस पारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
टी20I आंकड़ों में फिन एलन आगे
अगर टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो, फिन एलन रन बनाने के मामले में संजू सैमसन से थोड़े आगे चल रहे हैं। एलन ने 60 पारियों में 1654 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171 से ज्यादा का रहा है, जो उनकी आक्रामक बैटिंग को दर्शाता है। एलन का सर्वोच्च स्कोर 137 रन है और उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 145 चौके और 115 छक्के लगाए हैं, जो उनकी पावर हिटिंग का बड़ा एग्जांपल है।
संजू सैमसन ने भी बनाया रिकॉर्ड
वहीं, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी टी20 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 53 पारियों में 1310 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 155 का है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी प्रभावशाली माना जाता है। सैमसन का सर्वोच्च स्कोर 111 रन है और उनके नाम भी तीन शतक और पांच अर्धशतक में दर्ज हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 110 चौके और 76 छक्के लगाए हैं।
फाइनल मैच में शानदार टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इन दोनों बल्लेबाजों की भूमिका बहुत ही ज्यादा खास रहने वाली है। अगर दोनों में से कोई एक भी बड़ी पारी खेल देता है तो मैच का रुख बदल सकता है। फैंस को दोनों ही प्लेयर्स से काफी ज्यादा उम्मीद है कि अहमदाबाद में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन और फिन एलन के बीच बल्ले से जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
Created On :   8 March 2026 3:49 PM IST













