IND vs NZ T20 World Cup Final: अहमदाबाद में सिर चढ़कर बोल रहा फाइनल मुकाबले का क्रेज, होटल से लेकर फ्लाइट्स के रेट छू रहे आसमान

अहमदाबाद में सिर चढ़कर बोल रहा फाइनल मुकाबले का क्रेज, होटल से लेकर फ्लाइट्स के रेट छू रहे आसमान
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (रविवार, 8 मार्च) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रैज बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (रविवार, 8 मार्च) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला देखने के लिए शहर के पर्यटन कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले से बढ़ी महंगाई

अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के फाइनल होने की वजह से होटल से लेकर हवाई यात्रा काफी महंगी हो गई है। आलम यह है कि शहर के कमरों की कीमतें 300 से 400 प्रतिशत बढ़ गई है।वहीं, गुजरात के आसपास के इलाकों में भी मैच का असर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जिन कमरों की कीमत पहले 5 हजार से 20 हजार रुपये थी। वह अब बढ़कर 15 हजार से 50 हजार रुपये तक हो गई है। बता दें, अहमदाबाद में करीब 10 हजार होटल कमरे हैं। माना जा रहा है कि फाइनल के दिन शहर के ज्यादातर होटल करीब 80 प्रतिशत तक फूल हो जाएंगे। भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए भीड़ ज्यादा होने से क्रिकट के फैंस अहमदाबाद के नजदीक के शहर गांधीनगर में रुक रहे हैं। मैच के एक दिन पहले वह यहां से सीधे स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

होटल से लेकर फ्लाइट्स के रेट छू रहे आसमान

वहीं, मुंबई से आ रहे फैंस एक दिन के लिए ही अहमदाबाद पहुंचने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए वह कार से निकलेंगे और शाम तक अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके अलावा फाइनल होने की वजह से फाइल्ट्स के दाम भी आसमान छू रहे हैं। मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट्स का किराया, जो अमूमन 3 से 4 हजार रुपये में मिल जाती थी। वह अब बढ़कर 15 से 17 हजार रुपये तक हो गई है। वहीं, दिल्ली से अहमदाबाद की फ्लाइट्स 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। जबकि, बेंगलुरू से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स का किराया 13 हजार रुपये हो गई। क्रिकेट फैंस की भीड़ को देखते हुए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन भी शुरू की गई है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से अहमदाबाद में होटल, यात्रा और पर्यटन से जुड़े कारोबार में काफी फायदा पहुंचेगा। अहमदाबाद में चारों ओर क्रिकेट का रंग सर चढ़कर बोल रहा है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Created On :   8 March 2026 1:48 PM IST

Tags

Next Story