गौतम गंभीर रच सकते हैं इतिहास, खिलाड़ी के बाद कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीतने का मौका

गौतम गंभीर रच सकते हैं इतिहास, खिलाड़ी के बाद कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीतने का मौका
भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला है। यह मैच आसान नहीं होने वाला है, लेकिन खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम के नाम तो ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ेगी ही, कोच गौतम गंभीर के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान जुड़ जाएगा।

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला है। यह मैच आसान नहीं होने वाला है, लेकिन खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम के नाम तो ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ेगी ही, कोच गौतम गंभीर के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान जुड़ जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण पाकिस्तान को हराकर जीता था। मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी।

एक खिलाड़ी के बाद एक कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीतने का मौका गौतम गंभीर के पास है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लेती है, तो गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जिनके नाम एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर टी20 विश्व कप का खिताब होगा।

भारतीय टीम भी इतिहास रचेगी और लगातार दूसरा टी20 विश्व कप और कुल तीसरा टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।

2007 के बाद भारतीय टीम को दूसरा टी20 विश्व कप जीतने में 17 साल लग गए। 2014 में टीम इंडिया फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता। भारत को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के बाद टी20 के कप्तान बने सूर्या ने टी20 में सफलता की लय को बरकरार रखा है और टीम को विश्व कप के फाइनल में लाए हैं। टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने और इतिहास रचने के लिए कमर कस चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2026 8:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story