IND vs NZ T20 World Cup Final: वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! पुराने मैचों में खराब प्रदर्शन से प्लेइंग इलेवन में कट सकता है पत्ता

वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! पुराने मैचों में खराब प्रदर्शन से प्लेइंग इलेवन में कट सकता है पत्ता
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (रविवार, 8 मार्च) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ऐसे में सवाल बना हुआ है कि क्या वरुण चक्रवती फाइनल मैच खेलेंगे या नहीं? दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (रविवार, 8 मार्च) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ऐसे में सवाल बना हुआ है कि क्या वरुण चक्रवती फाइनल मैच खेलेंगे या नहीं? दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। इन आंकड़ों को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। इस वजह से उन्हें फाइनल मैच में न खिलाने की मांग उठने लगी थी। खैर, चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इसका पता कुछ देर में चल जाएगा।

फाइनल में वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा मौका?

फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कैप्टन सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। इस पर उनका कहना था कि मैनेजमेंट चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है और टीम को उनपर पूरा भरोसा है। सूर्या का ये बयान संकेत कर रहा था कि चक्रवर्ती फाइनल मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

इसी बीच एक ताजा अपडेट सामने आया है। आमतौर पर जब भी ट्रेनिंग सेशन होता है, तब वरुण चक्रवर्ती अभ्यास के लिए मैदान पर आने वाले सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक होते हैं। मगर जब फाइनल मैच से पूर्व अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया अभ्यास करने आई तो वरुण चक्रवर्ती पीछे खड़े रहे और बाकी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे।

प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मिल सकती है जगह

एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि कुलदीप यादव उन सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक रहे, जो नेट्स में जल्दी अभ्यास करने आए थे। इससे कहीं ना कहीं संकेत मिले हैं कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों में वरुण चक्रवर्ती बहुत महंगे साबित हुए हैं। इन मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने कुल 186 रन लुटा चुके हैं। उससे पूर्व वर्ल्ड कप के पहले 4 मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे। बता दें कि चक्रवर्ती अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट ले चुके हैं और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Created On :   8 March 2026 3:41 PM IST

Tags

Next Story