जुर्म: राजधानी दिल्ली सरेआम चली गोली, तमाशबीन बने लोग, आरोपी अभी भी फरार

राजधानी दिल्ली सरेआम चली गोली, तमाशबीन बने लोग, आरोपी अभी भी फरार
  • राजधानी दिल्ली सरेआम चली गोली
  • तमाशबीन बने लोग
  • पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कानून को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यह वारदात 26 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 8.30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक एक लड़के को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं। फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक लड़के को गोली मारते हैं। इस दौरान एक युवक उस युवक पर चाकू से भी हमला भी करते हैं। बता दें कि दिल्ली का नॉर्थ ईस्ट जिला चोरी, लूट और हत्या जैसी वारदातों के लिए बदनाम होता जा रहा है। तीन महीने पहले ही इस इलाके में सरेआम एक लड़की को चाकू मार दिया गया था।

सरेबाजार चली गोली

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 8.30 बजे करीब रात में कुछ युवक हवाई फायरिंग करते हुए एक लड़के के पीछे भाग रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उनके हाथ में चाकू और पिस्तौल है। दुकानों पर लोग खड़े है। बजार में भीड़ लगी हुई है। इस दौरान लड़का अपनी जान बचाते हुए भागता है मगर कुछ दूर जाकर कुछ युवक भाग रहे लड़के को पकड़ लेते हैं। इसके बाद सरेबाजार लड़के पर पिस्टल से तबातोड़ फायरिंग होती है और बाद में चाकू से हमला भी होता है। एक युवक स्कूटी से पीछा करते हुए उसका गला रेतने की भी कोशिश करता है।

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लेती है । पुलिस के मुताबिक पीड़ित का नाम समीर अहमद है। वो शास्त्री पार्क के पास मस्जिद में रहता है ।आरोपियों के नाम बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम हैं। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई उस वक्त सभी आरोपी शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर इनका झगड़ा हुआ और बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

पीड़ित की हालत गंभीर

पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। समीर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।

Created On :   27 Jan 2024 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story