Delhi Crime News: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गे मनजीत को पुलिस ने किया अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
- टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अपराधि का अस्पताल में चल रहा इलाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली हरियाणा के कुख्यात अपराधी गैंग टिल्लू ताजपुरिया के गुर्गे मनजीत उर्फ डाडा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बदमाश करण थापा की हत्या का आरोप था। मनजीत को पकड़ने गई पुलिस पर गोलियां चलाई गई, इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने आरोपी के पास से किया ये सामना बरामद
पुलिस ने मनजीत को थापा की हत्या मामले में वांटेड घोषित किया था। जो गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य था। आरोपी के घालय होने के बाद पुलिस ने उपाचर के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसके पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की गई बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती 28 मार्च 2025 की शाम करीब 7.30 बजे अलीपुर के नेहरू एंक्लेव इलाके में तीन बाइक सवार बदमाशों ने करण पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। घायल अवस्था में करण को क्षेत्र के हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया था। इस मामले की जांच में पुलिस के हाथ सुराग लगा कि गोगी और टिल्लू ताजपुलिया गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी थी।
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़
इस हत्या में तीन शूटर शामिल थे, इनमें मनजीत उर्फ डाडा ,नीरज उर्फ भूरा, हिमांशु उर्फ मोनू है। अधिकारी ने बताया कि हिमांशु को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि मंजीत और नीरज फरार थे।
इस हत्या के आरोपी के बारे में दिल्ली पुलिस को इसी महीने की 5 तारीख को जानकारी मिली थी कि मनजीत सरोजिनी नगर में अपने दोस्त से मिलने आने वाला है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने चारो और घेराबंदी की, इसे देखकर आरोपी भागने लगा। साथ ही उसने तीन राउंड गोली चलाई, इसके जवाब में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पैर में गोली मारी।
Created On :   7 Aug 2025 5:46 AM IST