Mumbai child kidnapping case: एक्टिंग स्टूडियों में 20 बच्चों को बंधक बनाया, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरा मामला

एक्टिंग स्टूडियों में 20 बच्चों को बंधक बनाया, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बच्चों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। घटना आर ए स्टूडियो में हुई। यहां के पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 100 बच्चे स्टूडियो में ऑडिशन देने पहुंचे थे। इसी दौरान स्टूडियो के कर्मचारी जिसका नाम रोहित बताया जा रहा है उसने करीब 20 बच्चों को बंधक बना लिया।

80 बच्चों को वापस भेजा

बताया जा रहा है कि स्टूडियों में बीते 4 से 5 दिनों से ऑडिशन की प्रक्रिया चल रही थी। ऑडिशन रोहित ही ले रहा था। बुधवार को 100 बच्चे ऑडिशन देने पहुंचे। इनमें से 80 को आरोपी ने वापस भेज दिया, वहीं 20 को कमरे में कैद कर लिया। बंधक बने बच्चे कमरे की खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, इस नजारे को देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। स्टूडियो के आसपास हाई अलर्ट का माहौल है। आरोपी रोहित का 1.45 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, "मैं रोहित आर्य हूं। सुसाइड करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं, नैतिक मांगें हैं और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, और अगर उनके जवाबों के जवाब में मेरे पास कोई सवाल हो, तो मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए।

"मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं कोई अनैतिक मांग नहीं कर रहा हूं। मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस जगह (स्टूडियो) को आग लगा दूंगा। मैंने आत्महत्या का कदम उठाने के बजाय यह प्लान बनाया था। मुझे उकसाया न जाए, नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाना वाला कदम उठा लूंगा।"

Created On :   30 Oct 2025 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story