Bada Mangal 2026: साल का पहला बड़ा मंगल, हनुमान जी की इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर का तीसरा माह ज्येष्ठ धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं। लेकिन इन सबसे में प्रत्येक मंगलवार को खास माना गया है। इसे बड़ा मंगल (Bada Mangal) के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। यह दिन भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ होती है।
इस साल 5 मई यानी आज से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यताओं है कि, ज्येष्ठ महीने में हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस समय हनुमान जी की आराधना करने से उनकी कृपा जल्दी मिलती है। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व, पूजा की विधि और मुहूर्त...
बड़ा मंगल का महत्व
ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति इस दिन हनुमान जी की पूरे श्रद्धा और विधि विधान से पूजा करता है उसे सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने का महत्व बताया गया है और कहा जाता है कि इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 54 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से 03 बजे तक
यह भी पढ़े -शनि जयंती से लेकर बड़ा मंगल और गंगा दशहरा तक इस महीने आने वाले हैं कई प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
इस विधि से करें पूजा
- इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें।
- हनुमान जी के मंदिर जाएं या घर पर ही पूजा करें।
- यदि घर पर पूजा कर रहे हैं तो संबंधित स्थान की सफाई करें।
- इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- गंगाजल से अभिषेक करें और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
- इसके बाद अक्षत, फूल और माला अर्पित करें।
- हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
- गुड़-चना का भोग लगाएं।
- घी का दीपक जलाएं और फिर आरती करें।
- पूजा के आखिर में प्रसाद बांटें।
यह भी पढ़े -धीरेंद्र शास्त्री का श्याम मानव को खुला चैलेंज, मानव बोले - चमत्कार साबित करो और 80 लाख रुपए पाओ
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 May 2026 5:50 PM IST











