Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या की रात के समय करें ये आसान उपाय

हरियाली अमावस्या की रात के समय करें ये आसान उपाय
अमावस्या को पितरों को समर्पित माना जाता है इस दिन के लिए कुछ ज्योतिषी उपाय बता गए हैं धन संबंधी समस्याएं दूर करने के उपाय भी हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन चल रहा है और सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के नाम से जाना जाता है। आम तौर पर अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है, लेकिन श्रावण मास में इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा भी की जाती है। वहीं ज्योतिषियों ने अमावस्या की रात करने वाले कुछ विशेष उपाय भी बताए हैं, जिन्हें आजमाने से धन से जीवन की कई सारी समस्याओं का हल होता है।

धन की समस्या का उपाय

यदि आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं और कई उपायों के बावजूद आपको लाभ नहीं मिला है तो हरियाली अमावस्या की रात में आप एक उपाय कर सकते हैं, जो कारगार हो सकता है। इसके लिए आप एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक छोटा श्री यंत्र लें और इन्हें आप अपनी तिजोरी में रख दें। आप इन्हें ऐसे स्थान पर भी रख सकते हैं जहां आप धन रखते हैं। इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

करियर में वृद्धि के लिए उपाय

यदि आप रोजगार की तलाश में हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए अमावस्या की रात एक साफ नींबू लें और उसको घर के मंदिर में रख दें। इसके बाद रात के समय संबंधित व्यक्ति के सिर से 7 बार उतारकर 4 बराबर भागों में काटें और चौराहे पर ले जाकर चारों दिशा में फेंक दें। ध्यान रहे इस उपाय को करने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें। ऐसा करने से आपको करियर में वृद्धि मिल सकती है।

आर्थिक संकट दूर करने का उपाय

कई बार व्यक्ति खूब मेहनत करता है, लेकिन उसको इसका सही फल नहीं मिल पाता है और इसका असर उसकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। यदि आप ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप कर पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 July 2025 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story