Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) एक महत्वपूर्ण पर्व है। ये त्योहार हर साल पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। वहीं जब सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं, तो उसे मकर संक्रांति कहा गया है।
इस दिन पवित्र नदी में डुबकी लगाने और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने का खास महत्व भी माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कई लोग 14 तो कई लोग 15 जनवरी को संक्रांति पर्व मनाने की बात कह रहे हैं। आइए जानते हैं सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि...
कब है मकर संक्रांति
ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति है और पुण्य काल पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक है। इसके साथ ही महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्य क्षण दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर है। लेकिन, शास्त्रों में दोपहर के समय स्नान करने को निकृष्ट यानि कि अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में 15 जनवरी को संक्रांति का स्नान करना और पर्व मनाना सही होगा।
इस विधि से करें पूजा
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और नित्याक्रिया आदि से निवृत्त हों।
- इसके बाद संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें और संभव ना हो तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करे।।
- इस समय आचमन कर स्वयं को शुद्ध करें और पीले वस्त्र धारण करें।
- साफ वस्त्र पहनें और फिर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
- इस दौरान अंजलि में तिल लेकर बहती जलधारा में तिल प्रवाहित करें।
- इसके बाद विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करें।
- पूजा के समय सूर्य चालीसा का पाठ करें।
- अंत में आरती करें।
यह भी पढ़े -लोहड़ी और मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक जनवरी में आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार, तिथि के साथ देखें पूरी लिस्ट
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   13 Jan 2026 9:50 PM IST













