साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक
- मेष, कर्क और मकर समेत कई राशियों को इस सप्ताह त्रिग्रह योग का मिलेगा लाभ, जानें अपनी राशि पर प्रभाव
- अगले सप्ताह 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, कुंभ समेत इन 3 राशियों को हो सकती है धन हानि
मेष लग्न राशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हालांकि, आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं।
वृषभ लग्न राशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने के योग हैं। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
मिथुन लग्न राशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग के दृष्टिकोण से यह सप्ताह शुभ रहेगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा खर्चों में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क लग्न राशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। संतान के साथ मतभेद संभव हैं। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है।
सिंह लग्न राशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
कन्या लग्न राशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
तुला लग्न राशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक खर्चों और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक लग्न राशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं। छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। साझेदारों के साथ मतभेद से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
धनु लग्न राशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना हितकर रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर लग्न राशि (Capricorn): ➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में बढ़ा हुआ रहेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा। साझेदारी के कार्यों से अच्छा मुनाफा हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार का निवेश फिलहाल टालने की सलाह दी जाती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
कुंभ लग्न राशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग लाभकारी रहेगा। अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मीन लग्न राशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कोई शुभ समाचार प्रसन्नता देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वाणी का उचित प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। व्यर्थ के तनाव से बचें। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। सभी राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित हैं। किसी भी निश्चित परिणाम के लिए दशा-अंतरदशा एवं जन्मकुंडली का विस्तृत अध्ययन कराना आवश्यक होता है।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
Email: kalashantijyotish@gmail.com
Website: http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   13 Jan 2026 3:08 PM IST












