आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कब और कहां दिखेगा

Chandra grahan 2023: First lunar eclipse of the year, know when and where it will be visible
कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कब और कहां दिखेगा
चंद्र ग्रहण 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 यानी कि आज शुक्रवार को बुध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। हालांकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो कि भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण नजर ना आने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का यह संयोग 130 साल बाद बना है। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा? चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा? आइए जानते हैं...

चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण की शुरुआत: 05 मई 2023, रात 08 बजकर 44 मिनट से
चंद्र ग्रहण समापन: 06 मई 2023, रात 1 बजकर 02 मिनट पर
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 15 मिनट

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसे एशिया के अधिकांश क्षेत्रों सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

ग्रहण काल में क्या करें?
ग्रहण के वेध काल में तथा ग्रहण काल में भी भोजन नहीं करना चाहिए। देवी भागवत के अनुसार सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय जो मनुष्य जितने अन्न के दाने खाते हैं उतने वर्षा तक अरूतुंद नरक में वास करता हैं और उदर रोगी, गुल्मरोगी, काना तथा दंतहीन होता हैं।

ग्रहण काल में क्या ना करें?
कोई भी शुभ काम या नया कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण समय में सोने से रोगी, लघुशंका से दरिद्र, स्त्री प्रसंग से सुअर तथा उबटन लगाने से कोढ़ी होता है। ग्रहण काल में तेल लगाना, भोजन करना, जल पीना, मल मूत्र त्यागना, बाल काटना, मंजन करना, रति क्रिया करना मना है। पत्ते, तिनके, फूल, लकड़ी नहीं तोड़ना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 May 2023 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story