यहां जानें आखिर क्या है पवित्र 'मक्का-मदीना' के अंदर ?

Inside photos of the makka madina
यहां जानें आखिर क्या है पवित्र 'मक्का-मदीना' के अंदर ?
यहां जानें आखिर क्या है पवित्र 'मक्का-मदीना' के अंदर ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र और मुस्लिमों के लिए मक्का मदीना जन्नत का दरवाजा माना जाता है। हर मुस्लिम अपने जीवन में कम से कम एक बार वहां जाने की ख्वाहिश रखता है। 2 सितंबर को बकरीद मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में आइए जानते हैं कि इस्लाम धर्म के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का-मदीना के अंदर क्या है...?


-यह बाहर से देखने में एक चौकोर कमरानुमा इमारत दिखाई देती है जिस पर काला लिहाफ चढ़ा हुआ है। मक्का की आधारशिला आज से लगभग 1400 वर्ष पूर्व मोहम्मद पैगंबर साहब के द्वारा रखी गई थी। 

-इसके चारों तरफ मस्जिद बनी है, जिसमें हज के लिए आने वाले मुस्लिम जायरीन अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों के लिए माफी मांगते हैं।

-मक्का में ही एक कुआं भी है जिसका पानी कभी नहीं सूखता। जायरीनों के लिए चौबीसों घंटे इस कुएं से पानी निकाला जाता है। इस पानी को पवित्र मान कर इसे विभिन्नय उपयोगों में लिया जाता है।

-मक्का में ही पैगंबर साहब के चरण चिन्ह भी मौजूद हैं। इन्हें भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया है। इनके दर्शन अति पवित्र माने गए हैं। मुस्लिमों के लिए ये सौभाग्य से कम नहीं है।

-आज से लगभग 70-72 वर्ष पूर्व यहां का स्वरूप वर्तमान जैसा नहीं था। वहां तब काले लिहाफ से ढका चौकोर कमरा नहीं  था वरन खुला हुआ एक स्थान था जहां सभी अल्लाह की इबादत करते थे।

-इसके अतिरिक्त मक्का में एक काले रंग का पत्थर भी हैए जिसे मुस्लिम चूमते हैं तथा मन्नत मांगते हैं
 

काबा को जानें 

-काबा के अंदर दीवारे और फर्श संगमरमर के हैं।
-अंदर कोई खिड़की नहीं बनी है।     
-इसके अंदर जाने और आने के लिए केवल एक ही दरवाजा है
-अंदर की ऊपरी दीवारों के साथ पर्दे हैं, जिनके ऊपर कलिमा लिखकर उन्हें कवर किया गया है।

Created On :   31 Aug 2017 2:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story