सावन में भगवान भोलेनाथ को चढ़ाएं यह फूल, अलग अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग अलग फूल अर्पित करने का है महत्व

Offer this flower to Lord Bholenath in Sawan
सावन में भगवान भोलेनाथ को चढ़ाएं यह फूल, अलग अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग अलग फूल अर्पित करने का है महत्व
धर्म सावन में भगवान भोलेनाथ को चढ़ाएं यह फूल, अलग अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग अलग फूल अर्पित करने का है महत्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना शुरू हो चुका है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूरे भक्ति भाव से पूजा -अर्चना करते हैं। इस बार सावन 14 जुलाई यानी आज से शुरू हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेकर और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है, कि अगर भगवान भोलेनाथ को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित की जाए तो वह प्रसन्न होकर मन इच्छित फल देते हैं। इसलिए कहा जाता है, कि भगवान भोलेनाथ उन के सबसे पसंदीदा पुष्प चढ़ाने चाहिए। तो आज हम आप को बताने जा रहे हैं, कि भगवान भोलेनाथ को उनके प्रिय फूल अर्पित करने से आपको कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं। 


मदार

शिव जी को सफेद रंग बहुत ही पंसद है इसलिए उनकी पूजा में सफेद रंग के फूल जरुर चढ़ाने चाहिए। मदार का फूल नीला या सफेद रंग का होता है। कहा जाता है, कि भगवान भोलेनाथ को मदार का फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 


चमेली

भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल अर्पित करते हैं, तो घर में धन समृद्धि  आती है। 


बेला

अगर आप के विवाह में कुछ बाधा आ रही है, तो उसे दूर करने के लिए आप को सावन में  बेला के फूल को भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आप की शादी में आ रही रुकावटें खत्म हो जाती हैं। इससे वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है।

कमल

भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में कमल का फूल अर्पित करने से धन प्राप्ति का वरदान मिलता है। भोलेनाथ की पूजा में सफेद कमल चढ़ाना उत्तम होता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।  

कनेर

कनेर का फूल भगवान भोलेनाथ जी के साथ सभी देवी देवताओं को बहुत पंसद होता है। शिवलिंग पर कनेर का फूल अर्पण करने से वैभव में बढ़ोत्तरी होती है। घर से दरिद्रता दूर होती है। 

धतूरे के फूल

अगर आप शिवलिंग पर धतूरे के फूल अर्पित करते हैं, तो आप को संतान सुख की प्राप्ति होती है। बताया जाता है, कि धतूरा और उसके फूल शिव जी की पूजा में शामिल करने से ईर्ष्या की भावना खत्म हो जाती है। 

Created On :   14 July 2022 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story