कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है।लाभ को लेकर स्तिथियाँ आपके पक्ष में रहेगी।दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बरतें। बड़े भाइयों का सहयोग मिलने से लाभ की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है तथा उनको भी लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी। 

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह में भाई-बहनो के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते है।स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकते है तथा प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। आलस्य में वृद्धि होने से कार्य समय से पूर्ण न हो पाने से मन व्यथित हो सकता है। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के योग बनेगे। जातको के प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकते है। 

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह में अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है।पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान -सम्मान में वृद्धि होगी।वाणी पर संयम रखे अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते है। दांतो में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है सचेत रहे। पति-पत्नी तथा व्यापारिक साझेदारो के मध्य मतभेद की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। माता को तकलीफ रह सकती है। नौकरी में  स्तिथि सामान्य रहेगी। 

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन को लेकर आर्थिक स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है।सिरदर्द की समस्या हो सकती है।नौकरी कर रहे जातको के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। नयी जॉब प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।हफ्ते का अंत मानसिक राहत प्रदान करेगा। 

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह खर्चो में वृद्धि हो सकती है कुछ व्यर्थ के खर्चे भी संभव है। खर्चो के हिसाब से धन का आगमन भी होगा। लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। हफ्ते के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे है।  

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आलस्य के होने से कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से रक्त से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है। भवन तथा वाहन में खर्च कर सकते है। सरकारी कार्य हेतु यात्रा पर जा सकते है। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में परेशानी मिल सकती है। यह हफ्ते मन विचलित बना रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ कार्यो को करे। माता के सुख में कमी आएगी तथा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखे।  

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह लाभ की नई स्तिथियाँ उतप्न्न होगी। छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान की और से शुभ समाचार प्राप्त होंगे पारवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। माता को कष्ट हो सकता है ध्यान रखे। नौकरी कर रहे जातको को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिक कार्य होने से मन व्यथित हो सकता है। पति-पत्नी के मध्य स्तिथि सामान्य बनी रहेगी।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह लाभ कम तथा खर्चो की अधिकता हो सकती है। नौकरी के लिए किये गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियो से तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनके सहयोग से कार्य समय से पूर्व संपन्न हो सकते है। वाणी की कटुता से काम बिगड़ सकते है सचेत रहे। बड़े भाई से मतभेद हो। नकारत्मक विचारो के चलते परेशान हो सकते है। 

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का साथ होने से आपके सभी कार्य पूर्ण होते रहेंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बनेगे। मान-सम्मान में कमी होगी। वैवाहिक जीवन में परेशानिया आ सकती है। छात्रों के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा वह अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण करेंगे। दादा तथा पिता को कष्ट हो सकता है तनाव लेने से बचे।  

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मानसिक तनाव बड़ सकते है। बायीं आँख में परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा हो सकती है। क्रोध के चलते कार्य बिगड़ सकते है। खर्चो में अधिकता रहेगी।जीवनसाथी के ऊपर किसी प्रकार का खर्चा हो सकता है। नौकरी में स्तिथि सामान्य रहेगी कार्य का बोझ अधिक हो सकता है। हफ्ते के अंतिम दिनों में स्तिथिया सामान्य होगी तथा लाभ प्राप्त होगा। 

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ  इस सप्ताह भाई तथा मित्रो से बहसबाज़ी हो सकती है बचाव करे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। यात्राएं होगी जिस कारण शारीरक परेशानियाँ  हो सकती है। धन की स्तिथि ठीक रहेगी जिन लाभों के बारे में सोचा था वह हफ्ते के अंत तक हो सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यो की अधिकता हो सकती है। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। 

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2023 तक: ➤ ॐ  इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को उच्च अधिकारियों से तनाव मिल सकता है।सहकर्मियों का सहयोग अल्प मात्रा में मिल सकता है। पिता से मतभेद हो सकते है। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को परिश्रम अनुसार फल की प्राप्ति में कमी होगी। संतान पक्ष से तकलीफ मिल सकती है। किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचे। 

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   3 May 2023 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story