Sawan 2025: सावन के महीने में आप भी रख रहे हैं व्रत, तो जानें क्यों अहम है ये सावन?

- 11 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना
- इस महीने सभी सोमवार को रखते हैं अधिकांश लोग व्रत
- सावन में कई बातों का रखना होता है खास ख्याल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। बारिश के मौसम में सावन का महीना भी आता है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 11जुलाई से शुरु हो के 9 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस साल का ये महीना शिव भक्तों के लिए 4 सोमवार का है। सावन के महीने में शिव भक्तों के लिए हर एक दिन महत्वपूर्ण होता है। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग शिव का ध्यान करते हैं, नियमित रुप से पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक हेल्थ अच्छई होती है। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में समृद्धि मिलती है। इसके अलावा बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन से कष्ट दूर होने लगते हैं। इस साल सावन का महायोग बन रहा है, जिससे सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है।
ऐसे में इन बातों का खास ख्याल रखना है जरूरी
पूजा और व्रत की विधि
इस बार सावन के महीने में 4 सोमवार हैं। भगवान शिव के भक्तों के लिए इन सोमवारों की पूजा बहुत ही खास मानी जाती है। सोमवार की पूजा के लिए गंगाजल, गाय का दूध, बेल पत्र, शमि का पत्ता, घी,दही,भांग आदि चीजें पूजा के लिए खास हैं। सोमवार के दिन पूजा के साथ व्रत करना भी बहुत अच्छा होता है।
दान करना भी फलदायक
सावन के महीने में लोग अलग-अलग धर्म स्थलों पर घूमने और शिव भगवान की अराधना करने के लिए जाते हैं। लेकिन आप बिना कहीं जाए भी लोगों की मदद और सेवा करते हैं, तो भगवान शिव आपके ऊपर कृपा बनाए रखेंगे।
गलत चीजों से रहें दूर
सावन के महीने में शिव के भक्तों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सावन के महीने में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि सात्विक भोजन खाएं।
सावन का महीना है शिव भक्तों के लिए अहम
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए साल का सबसे खास महीना माना जाता है। इस महीने में शिव की विशेष पूजा अराधना की जाती है, इस महीने का मौसम भी बहुत खूबसूरत होता है। हरियाली और ऊर्जा से भरा ये महीना शिव भक्तों को भक्ति में लीन कर देता है। भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का सोमवार बहुत खास होता है।
Created On :   9 July 2025 6:23 PM IST