साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक

  • साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक
  • यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • कन्या समेत इन 4 राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली सप्ताह, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में मन विचलित रह सकता है। यात्राएं बढ़ सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ ॐ इस सप्ताह व्यापार में लाभ की स्तिथियां अच्छी बनेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करने के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखे चोट का भय रहेगा। आलस्य से बचे अन्यथा किसी प्रकार का नुकसान संभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं हो सकती है। दोस्तों तथा परिवार वालो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को अपने कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते है। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचे। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है अतः सचेत रहे। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ सकती है। धनलाभ सम्भव है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ ॐ इस सप्ताह आप मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने की तरफ अधिक ध्यान दे सकते है तथा सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते है। छात्रों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातको के लिए यह सप्ताह कई उपलब्धियों भरा हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है तथा फालतू का मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह आपको किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है जिससे आपकी छवि समाज में और अच्छी होगी। सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी के अच्छे योग बन सकते है। धन लाभ की प्राप्ति होगी जिसके चलते आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। संतान पक्ष की और से चिंतित हो सकते है। नए जॉब ऑफर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ ॐ इस सप्ताह पराक्रम में वृद्धि होगी तथा साथ ही साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके आस पास के लोग आपसे सलाह-मशवरा ले सकते है। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। गलत तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार की वार्तालाप में धैर्य और संयम रखे अन्यथा दुविधा में पड़ सकते है। अगर आप छात्र है तो पढ़ाई से मन भटक सकता है ध्यान रखे।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ ॐ इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिलेगी। आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। पारिवारिक सहयोग तथा ख़ुशी का वातावरण बनेगा। भाई बहनों को लेकर स्तिथियां कुछ विपरीत हो सकती है। अगर किसी प्रकार का धन अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसके प्राप्ति के अच्छे योग है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां ठीक-ठाक बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों को पनपने न दे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का साथ होने से कार्य में प्रगति आएगी, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा लाभजनक स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोग भी लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। धन के आगमन के अच्छे योग है। अपने पराक्रम से कई कार्य हल करेंगे। कोई बड़ी व्यवसायी डील होने से खुशी प्राप्त होगी। विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ ॐ इस सप्ताह का उत्तरार्ध धनलाभ वाला हो सकता है। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है तथा कुछ समय के लिए घर-परिवार से दूर हो सकते है। रुके कार्य संपन होंगे। मार्केटिंग फील्ड से सम्बंधित लोगो को अपनी वाणी के प्रभाव से फायदा प्राप्त हो सकता है। मुख से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। लोग आपकी सलाह लगे और उस पर अमल करेंगे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत लाभ देने वाली रह सकती है। धनलाभ के योग रहेंगे। कोई क़ानूनी मामला परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हड्डियों तथा नसों से सम्बंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है अनदेखी न करे। जीवनसाथी तथा व्यवसायिक लोगो से मतभेद संभव है। सचेत रहे मन में किसी के लिए गलत विचार न लाये। नौकरी वर्ग को फायदा प्राप्त होगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी पेशा में कार्यरत जातको को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग है साथ ही प्रमोशन तथा नए जॉब ऑफर की प्राप्ति के योग बन सकते है। सुखो में बढोत्तरी हो सकती है। धन लाभ के योग बनते बिगड़ते रहेंगे। संतान से कष्ट संभव हो सकता है। बड़े भाई तथा पितातुल्य जनो से मतभेद संभव है। बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत से ही भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी तथा व्यवसाय कर रहे जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता के योग तथा कुछ नया करेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है अतः खाने पीने में सावधानी बरते। लम्बे समय से चल रही कोई धन की समस्या हल हो सकती है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   10 Feb 2024 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story