Weekly Horoscope: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक
मेष लग्नराशि (Aries):➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातक एवं जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते कोई दबी हुई बीमारी उभर कर आ सकती है। इस हफ्ते कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं अतः संयम तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े सफल होंगे। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें।
वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ ॐ इस सप्तहा वृषभ राशि के जातक एव जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापार में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी। इस हफ्ते आप कार्यों तथा पारिवारिक लोगों को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे तथा परेशान होंगे अतः इससे बचे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ अच्छे समाचार ला सकता है। धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे।
मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक एवं जातिकाओं को शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें। पारिवारिक जीवन में आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है अतः बातचीत के दौरान संयम बरतें। धन के लिहाज से हफ्ता ठीक बना रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा।
कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ ॐ यह सप्ताह कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ बहसबाज़ी से बचें उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। अचानक किसी प्रकार का धन लाभ आपको इस हफ्ते मिल सकता है। छात्र वर्ग कुछ नया कर सकते हैं। आर्थिक स्तिथि में वृद्धि संभव है।
यह भी पढ़े -आपको इस QR कोड से मिलेगी नजदीकी कुंड की जानकारी, गणेश विसर्जन के लिए उपराजधानी में बनाए गए हैं सवा 4 सौ कृत्रिम टैंक
सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातक एवं जातिकाओं को धन सम्बन्धी मामलों में कुछ सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ की उलझनों से अपने आप को दूर रखें। सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ दिक्क़तें दे सकता है किन्तु कार्य पूर्ण होंगे। इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नकारत्मकता से बचे।
कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातक एवं जातिकाओं को शुरुआती दिनों में कुछ लाभ देने वाले कार्य प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपनी सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। घरेलु कार्यों के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है। छात्र वर्ग को आलस्य परेशान करेगा। संतान की सेहत चिंता दे सकती है।
तुला लग्नराशि (Libra):➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक एवं जातिकाओं को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए श्रोत आपको मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। काम काज को लेकर कुछ आलस्य मेहसूस करेंगे। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ व्यर्थ की चिंता दे सकता है अतः सचेत रहे। लोगों के साथ ताल मेल बना कर चले।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकाओं को धन का लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक रूप से आपके कार्य संपन्न होंगे। वरिष्ठ अधिकारियो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में कार्यो को लेकर सतर्कता रखें। किसी के लिए गलत बोलने से बचें।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सदन में धूमधाम से गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने की पूजा - अर्चना
धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा। इस हफ्ते किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है। मांसपेशियों में दर्द तथा खिचाव की तकलीफ हो सकती है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। माता की सेहत का ध्यान रखे।
मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातक एव जातिकाओं को धन लाभ की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य आपको लाभ दे सकता है। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी। इस हफ्ते धन का व्यय तथा दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। क़ानूनी नियमों का उलंघन हानि दे सकता है। मन को शांत रखे क्रोध से बचें।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक एव जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापार के संधर्व में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। बड़े भाई तथा मित्रों के साथ सकारात्मक रुख बना कर रखें। संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंत में धन खर्च की अधिकता रहेगी तथा शारीरिक तथा मानसिक परेशानी हो सकती है।
मीन लग्नराशि (Pisces):➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातक एव जातिकाओं को किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। इस हफ्ते अधिक सोचा विचारी आपकी सेहत को ख़राब कर सकती है। गलत कार्यों से धन कमाने की और जा सकते हैं अतः उससे बचे। अचानक धन का लाभ होगा। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे सफल रहेंगे। जरुरी निर्णय अभी टाल दे।
यह भी पढ़े -पहली बार मछुआरों की पारंपरिक पोशाक में विराजे थे 'लाल बागचा राजा', स्थापना के पीछे थी दिलचस्प वजह, इस साल इतनी है प्रतिमा की ऊंचाई
नोट: यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। सभी राशिफल सामान्य फलादेश हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से दशा, अंतरदशा तथा जन्मपत्री का विस्तृत अध्ययन कराना उचित रहेगा।
कलाशांति ज्योतिष
Call: +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
Created On :   15 Sept 2026 4:53 PM IST










