CBSE 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सीबीएसई 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अपने रिजल्ट result.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सबी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अनपा रिजल्ट चेक करके आराम से डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker की मदद से भी अपना रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

कैसे करें अपना रिजल्ट?

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को खोलें और उसके बाद 'CBSE 10th Result 2026' की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा। आप इस रिजल्ट को अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।

कौन सा रीजन आगे?

10वीं में लगभग 23 लाख 16 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। बीते साल से देखा जाए तो ये आंकड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। बीते साल 22,21,636 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार दसवीं में त्रिवेंद्रम रीजन पहले स्थान पर है। वहीं, विजयवाड़ा दूसरे और चेन्नई तीसरे नंबर पर हैं। पश्चिमी दिल्ली पांचवें और पूर्वी दिल्ली छठे नंबर पर हैं।

नहीं आई टॉपर्स की लिस्ट

बता दें, बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा और ये वो छात्र रहने वाले हैं, जिनको सब्जेक्ट्स में सबसे ज्यादा मार्क्स मिले हैं।

Created On :   15 April 2026 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story