MP Board Result 2026 में लाड़लियोंं का कमाल: भोपाल की टॉपर बेटियों के रिजल्ट से गदगद हुए विधायक रामेश्वर शर्मा, वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार (15 अप्रैल) को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान एक बार फिर से प्रदेश की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पन्ना जिले की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 99.99 प्रतिशत के प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, कक्षा 12वीं के रिजल्ट में खुशी राय ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। इसके अलावा भोपाल के नीलबड़ की रहने वाली कशिश मारण ने 95 प्रतिशत और दीक्षा गर्ग ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी है। एमपी बोर्ड में प्रदेश की लाड़लियों के रिजल्ट से हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा गदगद हुए। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए भोपाल की टॉपर बेटियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़े -एमपी बोर्ड रिजल्ट्स में लगातार पांचवे साल बेटियों का दबदबा, 2021 के बाद से बाजी मार रही छात्राएं, देखिए 5 सालों का रिकॉर्ड
भोपाल की टॉपर बेटियों को रामेश्वर शर्मा ने दी बधाई
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बेटियों ने कमाल कर दिया आज प्रदेश में खुशियों की बहार है। कोलार की बेटी खुशी राय, भोपाल के भीम नगर की बिटिया चाँदनी विश्वकर्मा ने तो ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।
इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला कल्याण का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महिला कल्याण के संकल्प को यही बेटियां पूरा करेंगी। आप सभी भारत का नाम रोशन करें बहुत शुभकामनाएं।
Created On :   15 April 2026 5:16 PM IST













