बॉलीवुड वेडिंग: नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधेगी अमिर खान की लाडली इरा खान ! जानिए वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक हर अपडेट

नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधेगी अमिर खान की लाडली इरा खान ! जानिए वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक हर अपडेट
  • नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधेगी इरा खान !
  • जानिए वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक हर अपडेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्स आमिर खान घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले साल नूपुर ने इरा को बड़े ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने इटली में सगाई कर ली थी। फिर इसके बाद मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की थी। जिसकी तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इरा और नूपुर की शादी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। तो चलिए आपको बता देतें हैं इरा कब और कहां शादी करने वाली हैं-

इस शानदार जगह पर होगी इरा की शादी

खबरों के मुताबिक, इरा की शादी जनवरी के फर्स्ट वीकेंड में उदयपुर में आउटडोर लोकेशन पर होगी। इससे पहले 3 जनवरी को इरा और नुपुर रजिस्ट्रड मैरिज करेंगे जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू होंगी हालांकि, दिल्ली में किसी वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग नहीं है, लेकिन 13 जनवरी को मुंबई में इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। फिलहाल आमिर खान अपनी लाडली की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें बेटी के लिए ज्वैलरी खरीदते हुए मुंबई के एक बड़े ज्वैलर्स स्टोर पर भी स्पॉट किया गया था।

ये स्टार्स हो सकते हैं शामिल

आमिल खान की बेटी इरा खान की शादी में कई सितारें पहुंच सकते हैं। रूमर्स हैं कि आमिर की लाडली की शादी में सलमान खान, जूही चावला, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और करीना कपूर खान सहित कईं स्टार्स के शामिल हो सकते हैं।

इरा और नुपुर की लॉकडाउन के दौरान हुई मुलाकात

बती दें कि, इरा और नुपुर 2020 में लॉकडाउन के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। उस समय इरा अपने पिता के घर पर रहती थी। शुरू में, नुपुर, एक फिटनेस ट्रेनर, फिटनेस सेशन के माध्यम से इरा के साथ जुड़े, लेकिन उनका बॉन्ड डीप कॉन्वर्शेसन के जरिए डेवलेप होता गया और फिर ये एक दूसरे से प्यार कर बैठे और अब शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।


Created On :   30 Dec 2023 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story