Bhumi Pednekar trolled: PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छात्रो के प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए थे जिनमें नेताओं और पीएम को गाली दी जा रही थी। इस तरह के वीडियो को लेकर इन दिनों मामला गर्म है। पीएम मोदी ने भी इस पर बात की और साफ कहा कि उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा को लेकर किसी पर भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। दूसरी ओर पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कई सेलेब्स पीएम के सपोर्ट में नजर आए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को लताड़ लगाई है। हालांकि पीएम के सपोर्ट में बोलने पर भूमि को नेटिजंस ने सोशल मीडया पर घेर लिया और उनसे कई तरह के तीखे सवाल करते हुए पूछा गया कि जब पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा कर रहे थे तब वो चुप क्यों रही?
यह भी पढ़े -इब्राहिम अल्काजीः भारतीय रंगमंच और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में लाई थी क्रांति, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे कलाकारों को दी ट्रेनिंग
भूमि पेडनेकर ने पीएम के समर्थन में क्या कहा?
नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ सीजेपी ने हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। भूमि पेडनेकर ने इसे लेकर हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'नमस्ते. हम सब क्या चाहते हैं? हम सब चाहते हैं कि देश की प्रगति हो। पिछले कुछ हफ्तों में जो भी बातें हुई थीं वो इसलिए हुए थी कि हम चाहते थे कि एक पॉजिटिव तरह से जो चीजें ठीक करने की जरूरत है तो वो चीजें ठीक हुई भी। वो आवाज लीडरशिप तक पहुंची और मुझे लगता है कि पॉजिटिव चीज की शुरुआत हुई। एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट लग गए हैं और बहुत सारे सिस्टेमैटिक बदलाव आएंगे। हालांकि बहुत सारी ऐसी चीजों को लेकर मैं सहमत हूं और कई चीजों को लेकर असहमत हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'जो वीडियो सामने आ रहे है और जिस तरह की भाषा देश के युवा इस्तेमाल कर रहे हैं...हम ऐसे बात नहीं करते. क्या हम हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से ऐसे बात करेंगे? गाली गलौज देंगे?'
यह भी पढ़े -'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं-'स्टारडम के बाद भी जमीन से जुड़े हुए हैं'
नेटिजन्स ने किया ट्रोल, पूछे तीखे सवाल
भूमि के इस वीडियो पर कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया है वहीं कई यूजर्स ने भूमि को इस मामले में घेरते हुए उनसे तीखे सवाल पूछ लिए। एक यूजर ने लिखा, 'जब हमारे मंत्री भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करें, तो मैं चाहूंगी ची कि आप तब भी आवाज़ उठाएं। एक ने लिखा, 'जब आपके पास कहने के लिए कुछ भी अच्छा न हो तो आपको चुप रहना चाहिए। बहुत ही पुरानी और सही बात है ये बस याद आ गई।' एक ने लिखा, 'आप ही रचनात्मक चीज का प्रस्ताव करते हैं फिर गाली गलोच संसद में भी होती है। आपको वो नहीं दिखा? या आपने कभी संसदीय कार्यवाही नहीं देखी हमारे देश के?'
यह भी पढ़े -'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं-'स्टारडम के बाद भी जमीन से जुड़े हुए हैं'
Created On :   3 Aug 2026 1:05 PM IST












