मनोरंजन: असम बाढ़ में फंसीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट में बयां किया दर्द

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की गोपी बहू उर्फ दोवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस वीडियो पोस्ट में वह काफी भावुक नजर आ रही है। उन्होंने असम में आई भयावह बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि असम में उनकी मांग और रिश्तेदार फंसे हुए हैं। इस दौरान वीडियो में परिवार की हालात पर बातचीत करते हुए वह रोने लगी। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया
यह भी पढ़े -'रामायण' में साई पल्लवी को लेकर विवाद पर दीपिका चिखलिया बोलीं-'फिल्म रिलीज के बाद सब उन्हें अपना लेंगे'
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने असम में बाढ़ के दौरान उनके परिवार की परेशानियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि बताया कि वो अब तक क्यों चुप रहीं? वो अपने वीडियो में कहती हैं, 'मुझे पता था कि अगर मैं इस बारे में बात करुंगी तो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती।'
देवोलीना अपने वीडियो में कहती हैं, 'ये वीडियो असम बाढ़ को लेकर है। मैं बहुत टाइम से कोशिश कर रही थी कि आज वीडियो बनाऊंगी कल बनाऊंगी। पर हिम्मत ही नहीं कर पा रही थी। वो हिम्मत ही नहीं जुटा पा रही थी कि बिना अपने पर्सनल इमोशन को लाए आप सबके सामने अपनी बात रख पाऊं।' इसके बाद देवोलीना रोते हुए नजर आईं और कहती हैं, 'मुझसे हो नहीं रहा था। मुझे माफ करना। यही वजह है और इसलिए वीडियो बना नहीं पा रही थी।'
यह भी पढ़े -'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव
असम में बाढ़ के हालातों पर जताई चिंता
देवोलीना आगे कहती हैं, 'मैं जानती थी कि कहीं ना कहीं मैं टूट जाऊंगी। मेरी मम्मी भी अभी नाजिरा में ही फंसी हुई हैं लेकिन, भगवान के आशीर्वाद से हमारा जो पुराना घर है वो एक जगह पर है जहां पर पूरी तरह से बाढ़ नहीं आई है लेकिन, जो मेरी नानी का घर था, मासी का घर था वो पूरी तरह से डूब चुका है। मतलब सब कुछ खत्म हो गया है। कुछ नहीं बचा है। जैसा आप लोग वीडियो में देख रहे हैं वैसा ही है और कुछ भी नहीं बचा है।'
बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो शादी के बाद से वो अपनी फैमिली और बच्चे के साथ बिजी हैं। उन्हें शो 'साथ निभाना साथिया' से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा आखिरी बार एक्ट्रेस को सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के सीजन 13, 14 और 15 में आ चुकी हैं।
Created On :   4 Aug 2026 1:27 AM IST












