Pranit More Started Stand-Up Comedy: 370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद ऑडियंस के सामने आए स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, बोले मां की सलाह आई काम

370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद ऑडियंस के सामने आए स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, बोले मां की सलाह आई काम
370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी से उबरने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने फिर से कॉमेडी शो में लोगों को हंसाना शुरू किया है। उनके एक हालिया शो का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपने तकलीफ को बयां कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दो महीने पहले सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हुई थी। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और बहस छेड़ दी थी। क्लिप में एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक कही थी। इस बात पर उसे टोकने की बजाय प्रणीत मोरे बस हंस रहे थे। यही बात सोशल मीडिया पर मौजूद महिलाओं, लड़कियों को चुभ गई। इस वजह से कॉमेडियन प्रणीत की खूब ट्रोलिंग हुई। आगे चलकर पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ। इस मुश्किल वक्त का सामना करने के बाद अब प्रणीत मोरे फिर से स्टैंडअप कॉमेडी करने लगे हैं। हालिया एक शो में उन्होंने ऑडियंस के सामने अपना दर्द बयां किया।

अपनी ऑडियंस से कही एक जरूरी बात

एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, यह जॉर्जिया में प्रणीत मोरे के शो की है। कुछ दिन पहले ही यह शो उन्होंने किया है। इसमें वह दर्शकों से कहते हैं, ‘जब मैं स्टेज पर आया तो मुझे लगा कि क्या आप लोग मुझे अपनाएंगे। मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप लोग बहुत सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं उसके बाद भी। इतनी सारी चीजें हो गईं। वह आगे कहते हैं, ‘मैंने स्टैंडअप शुरू इसलिए नहीं किया था कि पैसे आएंगे या फेमस हो जाऊंगा। मैं जो जॉब करता था उसके बाद मैं स्टैंडअप में आया क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है। हमेशा यही पॉइंट था कि इससे लोगों को भी खुशी मिली।

इमोशनल हुए प्रणीत

थोड़ा इमोशनल होकर प्रणीत मोरे कहते हैं, ‘मुझे फिर से चांस देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत शो किए हैं मैंने। यह शो और आप लोग मुझे हमेशा याद रहोगे।’ प्रणीत मोरे ने कंट्रोवर्सी के बाद काफी मुश्किल वक्त देखा। उस समय मां की सलाह ही उनके काम आई। वह कहते हैं, ‘मेरी मम्मी ने मुझे एक ही बात बोली कि तूने गलती की और सॉरी बोल दिया। यह सब तेरे बिहेवियर से दिख जाएगा। मां ने यह भी कहा कि 'सब लोगों से गलतियां होती हैं। क्या तुममें से कोई ऐसा है जिसने कभी गलती न की हो? अगर ऐसा होगा तो फिर मैं यह सब नहीं करूंगा।’

Created On :   3 Aug 2026 3:32 PM IST

Tags

Next Story