Mrunal Thakur Viral Video: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का डांस वीडियो फिर हुआ वायरल, दोस्त की शादी में जमकर लगाए ठुमके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मृणाल ठाकुर अक्सर फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वहीं काफी समय से वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थी। रूमर्स हैं कि, एक्ट्रेस एक्टर धनुष को डेट कर रही हैं दोनों की शादी तक की खबरें सुर्खियों में थी। लेकिन इन अफवाहों पर दोनों ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी दोस्त की शादी में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -राजेश खन्ना के लिए आवाज बनने से पहले किशोर कुमार ने लिया था उनका इंटरव्यू, फिर बनी ऐसी जोड़ी कि रिकॉर्ड बन गया
मृणाल की दोस्त ने शेयर किया वीडियो
यह वायरल वीडियो फ्रेंडशिप डे के मौके पर उनकी दोस्त विदुषी पराशर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद मृणाल ने भी इसे रीपोस्ट किया। देखते ही देखते यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में मृणाल, दिलजीत दोसांझ के हिट गाने ‘लवर’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और अपनी दोस्त विदुषी के साथ रेड और ऑरेंज शेड्स में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी एनर्जी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़े -जूड एंथनी जोसेफ की 'थुडक्कम' की साउंड मिक्सिंग पूरी, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
इन फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल
मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी पोस्ट्स अक्सर वायरल होती हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आ सकती हैं। मृणाल आखिरी बार अदिवी शेष की फिल्म ‘डाकू’ में दिखी थीं, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। वहीं उनकी हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Created On :   3 Aug 2026 6:32 PM IST












