Nushrratt Bharuccha Health Update: बाली में हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस नुसरत भरुचा, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

बाली में हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस नुसरत भरुचा, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
हाल ही में खबर सामने आई थी कि नुसरत भरुचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। वे काम के सिलसिले में बाली गई थीं। अब एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है और ये भी बताया कि उनके रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में खबर सामने आई थी कि नुसरत भरुचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। वे काम के सिलसिले में बाली गई थीं। अब एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है और ये भी बताया कि उनके रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस दुखी हो रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्दी होने की कामना कर रहे हैं।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद नुसरत भरुचा को बाली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अब उनकी टीम उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी कर रही है, जहां उनकी सर्जरी होगी।

क्या बोली नुसरत की टीम?

नुसरत भरुचा की टीम ने कहा कि इस समय उनकी सेहत और उनका इलाज सबसे जरूरी है। उन्हें बाली से मुंबई लाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी होगी। टीम ने यह भी बताया कि चोट और सर्जरी की वजह से एक्ट्रेस को आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा। इसलिए आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम से जुड़े कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि हादसा कैसे हुआ और नुसरत को मुंबई कब लाया जाएगा। उनकी टीम ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है, ताकि वह अपना इलाज और रिकवरी पर ध्यान दे सकें। टीम ने फैन्स और शुभचिंतकों की चिंता और दुआओं के लिए उनका धन्यवाद भी किया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे।

Created On :   2 Oct 2026 4:30 PM IST

Tags

Next Story