kartik Aaryan Production House: एक्टिंग के बाद अब कार्तिक आर्यन ने बने फिल्म निर्माता, शुरू किया डोपामिन स्टूडियोज

एक्टिंग के बाद अब कार्तिक आर्यन ने बने फिल्म निर्माता, शुरू किया डोपामिन स्टूडियोज
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अभिनय के साथ अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर डोपामिन स्टूडियोज की शुरुआत की है और निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म के साथ बतौर निर्माता जुड़ गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अभिनय के साथ अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर डोपामिन स्टूडियोज की शुरुआत की है और निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म के साथ बतौर निर्माता जुड़ गए हैं। यह कार्तिक और कबीर खान की दूसरी साझेदारी है। इससे पहले दोनों 2024 में आई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित इस फिल्म के लिए कार्तिक को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है।

उनकी यह आगामी फिल्म भी स्पोर्ट्स पर आधारित है और एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें कार्तिक एक किकबॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो कश्मीर की एक युवा लड़की को खेल की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देता है। फिल्म की कहानी युवा कश्मीरी किकबॉक्सिंग खिलाड़ी तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। कहानी सुनते ही कार्तिक इससे जुड़ गए थे।

इसी वजह से उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्माता के तौर पर भी फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने किकबॉक्सिंग की विशेष ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और कश्मीर में जारी है। डोपामिन स्टूडियोज की शुरुआत के साथ कार्तिक ने अपने करियर में अभिनय के साथ निर्माण संबंधी जिम्मेदारियों का नया अध्याय शुरू किया है।

Created On :   17 Aug 2026 7:10 PM IST

Tags

Next Story