Melbourne Film Festival 2026: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, सैयामी खेर को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, सैयामी खेर को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शिरकत की। फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शिरकत की। फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को दर्शकों से भावुक और गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने पूरी टीम का खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया और उन्हें जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सैयामी के लिए यह मौका इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इससे पहले 2023 में उनकी फिल्म ‘घूमर’ इस महोत्सव की उद्घाटन फिल्म बनी थी।

अब ‘पल भर के लिए’ के साथ उन्होंने एक बार फिर मेलबर्न के इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में वापसी की है। प्रीमियर के दौरान सैयामी ऑफ-व्हाइट रंग के खूबसूरत और आकर्षक गाउन में नजर आईं। वहीं, विक्रम फडनीस के लिए यह शाम उनके फिल्म निर्देशन की नई शुरुआत का हिस्सा रही। उन्होंने पहली बार निर्देशन की कमान संभाली है और फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश किया।

अपने किरदार को लेकर सैयामी ने कहा, “हर अभिनेता अक्सर कहता है कि कोई किरदार उसकी जिंदगी बदल देता है, लेकिन इस किरदार ने सच में मुझे एक इंसान के तौर पर बदला है और मुझ पर इसका बहुत गहरा असर हुआ है। मैं विक्रम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह किरदार और यह फिल्म दी। मैंने उनकी सोच और दृष्टि पर भरोसा किया और इस फिल्म को पर्दे पर जीवंत करने के लिए खुद को पूरी तरह उनके विजन के सामने समर्पित कर दिया।” वर्ल्ड प्रीमियर में मिली शानदार प्रतिक्रिया ने फिल्म की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मजबूत शुरुआत की है।

Created On :   17 Aug 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story