Prem Keetanu Teaser: वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का मजेदार टीजर रिलीज, बैकबेंचर बने एक्टर, जानें कब होगी रिलीज

वीर पहाड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का मजेदार टीजर रिलीज, बैकबेंचर बने एक्टर, जानें कब होगी रिलीज
वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का बीते दिनों एलान किया गया था। आज सोमवार को फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जो काफी मजेदार है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वीर पहाड़िया ने बतौर लीड एक्टर फिल्म स्काई फोर्स से डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म में उनके डांस की वजह से लोगों नें उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। अब एक्टर एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है- 'प्रेम कीटाणु'। वीर पाहड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।

कैसा है टीजर

वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर की शुरुआत रैगिंग के एक सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है। वह क्या है? यह आपको टीजर देखकर पता चलेगा।

टीजर जारी करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा है, 'दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।


Created On :   17 Aug 2026 2:40 PM IST

Tags

Next Story