अपकमिंग प्रोजेक्ट: सैयारा के बाद अब अनीत पड्डा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, न्याय में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ आएंगी नजर

सैयारा के बाद अब अनीत पड्डा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, न्याय में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ आएंगी नजर
  • सैयारा के बाद अब अनीत पड्डा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट
  • न्याय में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मोहित सूरी की फिल्म सैयारा इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। और अपनी डेब्यू फिल्म में ही दोनों स्टार बन गए हैं। वहीं अब अनीत पड्डा के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है। अनीत पड्डा का अगला प्रोजेक्ट ओटीटी पर रिलीज होने वाला है खबरों के मुताबिक, अनीत के अगले प्रोजेक्ट का नाम न्याय है। इसे नित्या मेहरा और उनके पति करण कपाड़िया डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं खबरें आ रही हैं इस प्रोजेक्ट में फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।

'सैयारा' से पहले हुई थी 'न्याय' की शूटिंग

'न्याय' सीरीज एक रोमांचक ड्रामा थ्रिलर है। अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म 'सैयारा' से पहले इसकी शूटिंग की थी Nyaya सैयारा के साइन करने से पहले ही शूट हो गई थी। और इसमें फातिमा सना शेख पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। जल्द ही इसे एक प्रमुख ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

क्या होगी कहानी

बताया जाता है कि नई सीरीज में एक यंग लड़की की कहानी होगी। लड़की का एक ताकतवर धार्मिक नेता यौन शोषण करता है। इसके बाद वह अदालत जाती है। सीरीज में अनीत 17 साल की एक लड़की का रोल निभाएंगी। वह समाज के दबाव के साथ कानूनी दांव-पेंच से लड़ती नजर आएगी। सीरीज में अर्जुन माधुर एक वकील की भूमिका में होंगे।

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। एक हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 249.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Created On :   28 July 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story