अपकमिंग फिल्म: ‘लाला हमसे न भिड़ियो’ अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

‘लाला हमसे न भिड़ियो’ अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म
अनील कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा ना होने के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन अब फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनील कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा ना होने के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन अब फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे। बीते दिन पोस्टर रिलीज करने बाद अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

टीजर में नए अंदाज में दिखे अनिल कपूर

फिल्म के टीजर की शुरुआत अनिल कपूर और फैसल मलिक के सीन से होती है। टीजर में दिखाया जाता है कि अनिल कपूर के आसपास कुछ ऐसा होता है, जिससे उन्हें गुस्सा आता रहता है। लेकिन वो उस पर काबू करते रहते हैं। लेकिन अंत में उनका गुस्सा फूट जाता है और वो एक्शन मोड में नजर आते हैं। टीजर देखकर ऐसा लगता है कि कहानी बुंदेलखंडी पर आधारित होगी। टीजर में अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी में डायलॉग भी सुनाई देता है। जिसमें वो कहते हैं कि ‘लाला हमसे न भिड़ियो’, जिसका मतलब है कि ‘बेटा हमसे न टकराना।’

टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। ‘सूबेदार’ 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस अनिल कपूर को इस नए अवतार में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Created On :   11 Feb 2026 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story